दांत होंगे पत्थर जितने मजबूत, अपनाएं यह घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार।


कौन सी चीज खाने से दांत मजबूत होते हैं?



दोस्तों अगर आपके दांत भी कमजोर हैं और आप उन्हें पत्थर जितना मजबूत करना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें। जिसमें हमने बताया है, की कैसे आपके दांत होंगे पत्थर जितने मजबूत बस अपनाएं यह घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार।

यह जानने से पहले, की कौन सी चीज खाने से दांत मजबूत होते हैं। पहले हम यह जान लेते हैं कि हमारे दांत खराब कैसे होते हैं? दोस्तों आसान भाषा में कहा जाए तो हमारे दांतों के खराब होने का मुख्य कारण है, आजकल की खानपान व्यवस्था और उसका नियम। क्योंकि आजकल के ज्यादातर लोग तला - भुना और मसालेदार खाना, खाना पसंद करते हैं। जो हमारे दांतों के लिए बहुत ही हानिकारक साबित होता है। इसके अलावा ठीक प्रकार से दांतों की सफाई न करने से भी दाँत खराब होते हैं। 

क्या खाने से होंगे दांत मजबूत।

दोस्तों दांतों की मजबूती के लिए जो तत्व दांतों को चाहिए, उसे कैल्शियम कहा जाता है। जो कई प्रकार के फलों, सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। जैसे, फलों में - केला, संतरा, अनार, अमरूद, काजू, अनानास, अखरोट, बादाम।
 सब्जियों में - गाजर, मूली, शिमला मिर्च, भिंडी और बथुआ। 
पत्तों में - पालक, केल, कोलार सागर, शलजम का साग, चकुंदर के पत्ते, मसूर के
 पत्ते आदि।
अन्य खाद्य पदार्थ - दूध, दही, छाँछ, लस्सी और चूना।

दांतों को मजबूत कैसे करें ?

दोस्तों अगर आप चाहते हैं, की आपके दाँत सौ साल तक आपका साथ दे, तो ऊपर दिए गए कैल्शियम के स्रोतों के अलावा आपको अपने जीवन में कुछ नियमों का पालन करना होगा। 

1. खाने वाले पदार्थों को चबाकर खाना - दांतों को मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी है दांतों को एक्सरसाइज करवाना, और यह तभी मुमकिन होगा, जब आप खाने की किसी भी वस्तु को धीरे-धीरे और चबा-चबा कर खाएंगे। इस नियम को अपनाने से आपके शरीर को दो फायदे होंगे।  1.आपके दांतों का एक्सरसाइज हो जाएगा। 2.चबाकर खाए गए खाने को आपका पाचनतंत्र आसानी से पचा सकेगा। जिससे आपके शरीर को खाने के पूरा पोषण मिलेगा। 

2. दांतों की साफ सफाई - दोस्तों अगर आप किसी वस्तु को इस्तेमाल करते हैं और इस्तेमाल करने के बाद जिस प्रकार उसे धोकर रखते हैं, उसी प्रकार खाना या खाने की कोई भी चीज खाने के बाद अपने दांतों को अच्छे से धोएं, ताकि वह साफ सुथरा रहे और उनमें कीड़े ना लगे।

3. जितना हो सके चबाने वाली वस्तुएं खाएं - दोस्तों दांतों को मजबूत बनाने के लिए जितना हो सके, जबाने वाली वस्तुओं का सेवन करें। गन्ने संंतरे और किसी भी फलों या सब्जियों के जूस को ना पीकर, उन्हें कच्चा चबा कर खाएँ ।

गन्ने खाकर दांत को करें मजबूत।


दोस्तों अगर आप अपने दांतों को मजबूत करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट 6 इंच के एक गन्ने  के टुकड़े को लगभग आधा घंटे तक चबा - चबाकर
खाएं, अगर आपने लगातार इसे 3 महीना तक किया, तो आपके दांत पहले से कई गुना अधिक मजबूत हो जाएंगे।

FAQS:

1. क्या सिर्फ कैल्शियम की पूर्ति से हमारे दांत मजबूत होंगे?
उत्तर - कैल्शियम की पूर्ति से आपके दांत स्वस्थ तो होंगे लेकिन, जब तक आप अपने दांतों को साफ सुथरा नहीं रखोगे और रोजाना उनका एक्सरसाइज नहीं करवाओगे, तो अचानक कभी किसी कठोर चीज को खाने में आपको तकलीफ हो सकती है।

2. दांत साफ करने का सबसे अच्छा साधन क्या है?
उत्तर - दोस्तों वैसे तो दुनिया भर में, दांत साफ करने के लिए बहुत से केमिकल युक्त मंजनो का सलाह दिया जाता है, जो काफी महंगे और नुकसानदायक होते हैं। इसलिए दांतों को साफ करने के लिए, हमेशा दातुन का उपयोग करें।

3. दाँतों को साफ सुथरा कैसे रखें ?
उत्तर - अगर आप चाहते हो कि आपके दांत कभी गंदे ही ना हो, कभी उनमें कीड़े ना लगे, तो भोजन करने के तुरंत बाद अपने दांतों को अच्छी तरह से धोएं, ताकि आपके दांतों में खा गए भोजन का एक टुकड़ा भी ना रहे, और आपके दांत बिल्कुल साफ हो जाए।

कौन सी चीज खाने से दांत मजबूत होते हैं?

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म