D.I.P डाइट प्लान, जिससे होंगी शरीर की सारी बीमारियां ठीक।

Dip-Diet-In-Hindi-By-Dr-Vishwaroop-Roy-Choudhry-डी-आई-पी-डाइट-से-ठीक-होंगी-सारी-बीमारियां।

          D.I.P DIET PLAN 

 दोस्तों D.I.P डाइट प्लान, जिसे फॉलो करके आप अपने शरीर के बहुत से रोगों को ठीक कर सकते हैं। क्योंकि अभी के समय में भारत के साथ-साथ फॉरेन कंट्रीज के लोग भी, इस डाइट को फॉलो कर रहे हैं। और एक सेहतमंद जीवन जी रहे हैं। दोस्तों आपको बता दूं कि मैंने भी इस डाइट को अपना कर अपने शरीर की कई बीमारियों को दूर किया है।

दोस्तों अगर आप मेरे इस पोस्ट के टाइटल को पढ़कर मेरे इस ब्लॉग पर अपने किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को दूर करने की उम्मीद लेकर आए हैं, तो निश्चित हो जाइए। क्योंकि मैं उसी जानकारी को साझा करता हूँ, जिस पर मैंने परीक्षण किया है।

D.I.P डाइट का Full Form:

दोस्तों D.I.P का फुल फॉर्म है, Dicipline Intelegent People मतलब एक समझदार इंसान का नियम, जिस नियम का पालन  एक इंसान अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए करता है।

D.I.P डाइट को पालन करने का तरीका:

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं, कि हर एक कार्य को करने का एक नियम होता है, उसी प्रकार मानव जीवन में शरीर को स्वस्थ रखने के अनेकों नियम होते हैं। ( या कहिए होते थे, क्योंकि आजकल लोग उस नियम को भूलते जा रहे हैं।) जैसे कि हमारी दिनचर्या कैसी होनी चाहिए, हमें कब उठना चाहिए, कब व्यायाम करना चाहिए, कब स्नान करना चाहिए, कब भोजन करना चाहिए, कब सोना चाहिए, और इन सब कार्यों को कैसे करना चाहिए। दोस्तों इन्हीं नियमों में से एक है भोजन करना। आजकल के लोग इस मोह माया की दुनिया में इतने व्यस्त हो चुके हैं, की जीवन भर साथ देने वाले शरीर को ही स्वस्थ रखना भूल जाते हैं। और गलत - सलत भोजन का सेवन करते हैं। जिसके कारण आजकल के लोगों को अनेको बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। और इसी दुर्दशा को देखते हुए,भारत के ही एक डॉक्टर, डॉक्टर विश्वरूप राय चौधरी ने D.I.P DIET  का निर्माण किया है। जो कुछ इस प्रकार है - 

Dip Diet Plan:

1. सुबह का भोजन: दोस्तों सुबह 12 बजे तक किसी भी चार प्रकार के मौसमी फलों का सेवन करना है, ध्यान रहे केवल फल खाना है। भोजन नहीं करना है, जैसे - आम, संतरा, अनार, सेेब, अमरूद, बीट, तरबूज, खरबूज, अनानास, केला आदि। 


कितना खाना है - शरीर का वजन × दस  

 जैसे - 70kg × 10 = 700 gm


2. दोपहर का भोजन और रात का भोजन: दोस्तों दोपहर और रात के भोजन में आपको,  सबसे पहले किसी भी चार प्रकार के कच्चे सब्जियों का सेवन करना है, उसके बाद ही भोजन करना है, ध्यान रहे पहले किन्ही चार तरह के कच्चे सब्जियां, उसके बाद घर का बना भोजन जैसे - गाजर, खीरा, टमाटर, पपीता, ककडी, मूली, शलजम आदि। उसके बाद घर का बना दाल, रोटी, सब्जी, चावल, पूरी आदि


कितना खाना है - शरीर का वजन × पाँच

जैसे - 70kg × 5 = 350gm


3. किन चीजों से दूर रहना है: दोस्तों D.I.P डाइट को फॉलो करते  समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, जिसमें सबसे जरूरी है परहेज। दोस्तों डॉ विश्वरूप राय चौधरी का कहना है, कि जब आप D.I.P डाइट को फॉलो कर रहें हो। तब आपको खानपान की कुछ वस्तुओं से सावधानी बरतनी है। जैसे -

1. डेयरी प्रोडक्ट्स - दोस्तों सबसे पहले आपको जानवरों से आने वाली वस्तुओं का सेवन बंद करना है। जैसे - दूध, दही, घी, छाँछ, पनीर, अंडा और मांसाहार।

2.  पैकेट बंद वस्तुएं - दोस्तों डॉ विश्वरूप राय चौधरी का कहना है, कि D.I.P डाइट को फॉलो करते समय किसी भी प्रकार के पैकेट बंद वस्तुओं का सेवन न करें।

3. चाय, कॉफी और शराब - दोस्तों इस डाइट को फॉलो करते समय आपको चाय, कॉफी, शराब और अनेकों प्रकार के गंदे पेयजल से  दूर रहना है।

4. ताकत बढ़ाने वाले तत्व - दोस्तों अगर आप किसी जिम ट्रेनर या किसी डॉक्टर के कहने पर, ताकत बढ़ाने वाले किसी सप्लीमेंट का सेवन कर रहे हो तो उसे छोड़ना होगा।

5. रिफाइंड फूड और तेल - डाइट फॉलो करते समय, रिफाइंड फूड और तेल दोनों को भी छोड़ना पड़ेगा।

6. रात्रि भोजन रात 8:00 बजे के पहले  - दोस्तों इस डाइट को फॉलो करते समय, परहेज करने वाली वस्तुओं में से सबसे अंतिम और सबसे जरूरी चीज है, की कभी भी रात को 8:00 बजे के बाद, और सुबह 8:00 से पहले खाना या खाने की कोई भी वस्तुएं न खाएं।


D.I.P डाइट के फायदे: 
दोस्तों जब आप D.I.P डाइट को फॉलो करना शुरू करते हैं, तो आपको एक हफ्ते में ही अपने शरीर में बदलाव दिखने शुरू हो जाएंगे। जिसमें सबसे पहले आपको अपने शरीर में, पहले से अधिक ताकत महसूस होने लगेगा। साथ ही साथ शरीर की अनेकों बीमारियां भी दूर होने लगेंगी। क्योंकि जब हम किसी कार्य को नियम अनुसार करते हैं, तो वह कार्य अच्छे से पूरा होता है। उसी प्रकार इस डाइट को फॉलो करने पर, हमारा शरीर खुद ही स्वस्थ होने लगता है। और विटामिन और न्यूट्रिशंस की कमी से हुई सारी बीमारियों को दूर कर देता है। जैसे - बीपी, शुगर, गैस, हार्ट अटैक, थायराइड, चर्म रोग, इम्यूनिटी सिस्टम।


D.I.P डाइट से दूर होने वाली बीमारियां:

1. बीपी - दोस्तों अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो इस डाइट को फॉलो करने के बाद आपको महसूस होगा, कि आपका ब्लड प्रेशर पहले से नॉर्मल हो रहा है। और अगर आपने इस डाइट को लगातार एक दो महीने तक फॉलो किया, तो आपकी बीपी की दवाइयां बंद हो जाएँगी।



2. शुगर - दोस्तों अगर आपको मधुमेह यानी शुगर की समस्या है, तो इस डाइट से दो-तीन हफ्तों में ही कंट्रोल होना शुरू हो जाएगा। और लगातार सेवन करने से, शुगर के लिए लेने वाली दवाइयां भी छोड़नी पड़ेंगी।


3. गैस - रोजाना D.I.P डाइट फॉलो करने से, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती है। 



4. हार्ट अटैक - दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं, कि आजकल गलत खानपान के वजह से मनुष्यों में सैकड़ो बीमारियां पनप रही है। जिसमें से एक है हार्ट अटैक और अगर आप इस डाइट को फॉलो करते हैं, तो आप में हार्ट अटैक होने की संभावनाएं भी कम हो जाएँगी।


5. थायराइड - दोस्तों जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, वह भी D.I.P डाइट को फॉलो करके थायराइड से छुटकारा पा सकते हैं।

                                     


6. चर्म रोग - वैसे लोग जिन्हें स्किन प्रॉब्लम है, वह भी इस डाइट को फॉलो करके अपनी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।



7. इम्यूनिटी बूस्टर - इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में भी, D.I.P डाइट का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर आपका भी इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है, तो आज से ही D.I.P डाइट को फॉलो करना शुरू करें। 


D.I.P डाइट के निर्माणकर्ता: दोस्तों आपको बता दें की आज इस डाइट प्लान को दुनिया भर में जाना जा रहा है और इसकी सराहना की जा रही है। क्योंकि इस डाइट प्लान से लोगों की शारीरिक समस्याओं का समाधान हो रहा है। दोस्तों सबसे अच्छी बात यह है कि, इस डाइट प्लान को एक भारतीय चिकित्सक ने बनाया है। जिनका नाम है डॉक्टर विश्वरूप राॅय चौधरी, जो भारत के महान आयुर्वेदिक चिकित्सकों में से एक है।


FAQS: 

1. D.I.P डाइट से हमारे शरीर में क्या बदलाव होते हैं। ?

उत्तर - दोस्तों D.I.P डाइट से हमारे शरीर में कुछ साधारण से बदलाव होते हैं, जैसे की शारीरिक ऊर्जा में बढ़ोतरी, साथ ही इस डाइट को फॉलो करने से मानव शरीर को आवश्यक सारे विटामिन और न्यूट्रिशंस मिलते हैं। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ हो जाता है।

2. इस डाइट को क्यों अपनाएँ। ?

उत्तर - दोस्तों इस डाइट प्लान को अपनाने का सबसे बड़ा कारण है, अपने शरीर को स्वस्थ रखना। क्योंकि आजकल लोगों ने अपने शरीर का ध्यान रखना बंद कर दिया है और जैसे तैसे भोजन का सेवन करने लगे हैं। जिसके कारण आज दुनिया भर में स्वस्थ लोगों से ज्यादा बीमार लोगों की संख्या है।

3. इस डाइट को कब और कैसे शुरू करें। ?

उत्तर - दोस्तों आपको बता दें की स्वास्थ्य से ज्यादा जरूरी हमारे जीवन में कुछ नहीं है, जब तक हम स्वस्थ हैं तभी लोग हमें पूछते हैं, लेकिन जैसे ही हम बीमार हो जाते हैं, तो लोग हमसे दूरियां बना लेते हैं। इसलिए स्वास्थ के मामले में कभी भी पीछे ना रहे। और इस डाइट को आज से ही शुरू करें।

 

Disclaimer - दोस्तों इस पोस्ट में दी गई सारी जानकारी, डॉक्टर विश्वरूप राय चौधरी के द्वारा बताई गई है। अधिक जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें।


D.I.P DIET PLAN 

1 टिप्पणियाँ

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म