पेट दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए करें यह उपाय ?

दोस्तों आज के समय में पेट दर्द एक सामान्य समस्या बन गई है, जो रोजाना हर 10 में से 6 लोगों को होती है। जिनमें से कुछ के पेट दर्द एक या दो दिन के होते हैं, जो कि गलत खान-पान की वजह से होते हैं, लेकिन बहुत से लोगों का पेट दर्द काफी पुराना होता है जो उनके लिए चिंता का विषय है। तो आइए चलते हैं, इस समस्या की समाधान के तरफ।

कैसे मिलेगा पेट दर्द से तुरंत राहत ?

दोस्तों पेट दर्द से तुरंत राहत कैसे मिलेगा, यह जानने से पहले आपको यह जानना होगा। कि आपका पेट दर्द क्यों हो रहा है और कितने दिनों से हो रहा है। दोस्तों अगर आपका पेट दर्द एक-दो घंटे या एक-दो दिन पहले का है तो या सामान्य पेट दर्द है, जो गलत खानपान की वजह से होता है। जिसे आसानी से तुरंत ठीक किया जा सकता है। 
और इसका सबसे अच्छा औषध है, जीरा जो बहुत आसानी से किसी भी किराने की दुकान पर मिल जाता।

कैसे करें जीरे का सेवन, जिससे तुरंत पेट दर्द से मिलेगा रहता ?

 जीरे का सेवन कर आप अपनी पेट के दर्द से तुरंत राहत पा सकते हैं। ऐसे करें जीरे का सेवन -
1. दोस्तों अगर आपको अचानक पेट दर्द शुरू हो जाए, तो एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरे को तब तक उबालें जब तक एक गिलास पानी आधा गिलास ना हो जाए, उसके बाद उबाले हुए पानी को ठंडा करके शिप - शिप कर पी जाएं, और जीरे को चबाकर खा जाएं। इससे आपको सामान्य पेट दर्द से राहत मिल जाएगा। 

2. अगर आपका पेट दर्द शुरू हूए एक-दो दिन से अधिक हो गया है, तो आप रात को सोते समय एक चम्मच जीरे को एक गिलास पानी मे भिगोकर छोड़ दें, और सुबह उठकर जीरे के पानी को घुँट - घुँट कर पी जाएंं साथ ही जीरे को चबाकर खा जाएं, इससे भी आपको पेट दर्द से राहत मिलेगा।

पेट दर्द से तुरंत राहत देगा यह डाइट प्लान।

अगर आपके पेट का दर्द हफ्तों पुराना है, और अगर आपको गैस या एसिडिटी जैसी समस्या है तो आप इस साधारण से डाइट प्लान को फॉलो कर अपने पेट के दर्द को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं। दोस्तों यह डाइट प्लान तीन दिनों का होता है, जो कुछ इस प्रकार है - 

पहला दिन - पहले दिन आपको केवल 2 से 3 गिलास नारियल पानी का सेवन करना है, और अगर नारियल पानी उपलब्ध न हो तो आप केवल पानी भी पी सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे पूरे दिन भर और कुछ नहीं खाना है केवल पानी या नारियल पानी ही  पीना है।

दूसरा दिन - दूसरे दिन की शुरुआत भी आपको केवल पानी या नारियल पानी से ही करना है। उसके बाद आप पूरे दिन में थोड़ा फलाहार भी ले सकते हैं, लगभग 500 ग्राम। 
तीसरा दिन - तीसरे दिन फिर वही पानी या नारियल पानी, साथ में 500 ग्राम फल और इसमें आप जोड़ सकते हैं, लगभग 500 ग्राम कच्ची सब्जियां।

कैसे और क्यों इस डाइट प्लान से, तुरंत मिलेगा पेट दर्द में राहत ?

दोस्तों इस डाइट के बारे में जानने के बाद, लगभग सभी लोगों के मन मे यह सवाल उठा होगा। की इस 3 दिन के डाइट प्लान से कैसे और क्यों ? हमारा पेट दर्द दूर होगा। तो उन लोगों को मैं बताना चाहूंगा की तीन दिन के इस डाइट प्लान से हमारे शरीर में काफी बदलाव होते हैं। जैसे -

1. अगर अपने ऊपर लिखे गए डाइट प्लान को अच्छी तरह से पढ़ा होगा तो आप जान गए होंगे, की इन तीन दिनों में हमारे शरीर में ऐसी कोई भी चीज नहीं जाएगी, जो हमारे शरीर मैं आसानी से हजम नहीं होती। इन तीन दिनों में हम वही खाएंगे, जिसे हमारा शरीर आसानी से पचा सकेगा। और इससे हमें सबसे पहला फायदा यह होगा, कि हम सात्विक भोजन पर आ जाएंगे। और अगर आप नहीं जानते। तो आपको बता दूं की सात्विक भोजन एक ऊर्जा पूरक और सबसे अचछा भोजन है।

2. इस डाइट प्लान से हमारे पेट में मौजूद सारे Toxcins को हमारा शरीर खा जाएगा। वही Toxcins जिससे हमारे पेट में गैस एसिडिटी, खट्टी डकारें आदि समस्याएं उत्पन्न होती है।


FAQS:
1. कब और कैसे पिए नारियल पानी को ?
उत्तर - जब आपको भूख लगे तब आप पी सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे घुँट-घुँट कर।

2. क्या इस डाइट को फॉलो करते समय हम कुछ और खा सकते हैं ?
उत्तर - बिल्कुल नहीं, आप इस डाइट को फॉलो करते समय बताए गए फलों और सब्जियों के अलावा कुछ और नहीं खा सकते।

3. किसने बनाया है यह डाइट प्लान ?
उत्तर - दोस्तों इस डाइट प्लान को भारत के ही एक होनहार आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ0 विश्वरूप राय चौधरी ने बनाया है।

कैसे मिलेगा पेट दर्द तुरंत राहत? 

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म