ईम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए, अपनाएं यह घरेलू नुस्खा।

             
इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ? आज के समय में यह इंटरनेट पर सबसे अधिक, पूछे जाने वाले सवालों में से एक है। क्योंकि बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी और जेनरेशन के साथ साथ लोगों का रहन-सहन और खान-पान भी बदल रहा है। जिसके कारण मनुष्य भी शारीरिक और मानसिक रूप से बदल रहे है। तो आईए जानते हैं कि वह कौन से पदार्थ है, जिसे खाकर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत और ताकतवर बना सकते हैं।

इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

वैसे तो भगवान ने हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को इतना मजबूत बनाया है, कि हम आसानी से इस पृथ्वी पर निरोग होकर जीवन व्यतीत कर सकते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से इस बढ़ती हुई तकनीक की दुनिया में मनुष्यों की पुरी जीवनशैली बदल चुकी है। जिसमें गलत दिनचर्या और गलत खान-पान की वजह से लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता जा रहा है, जिसे मजबूत और ताकतवर बनाने के लिए आपको अपने शरीर में - विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन डी, विटामिन B6, विटामिन B12, जिंक और आयरन की मात्रा को बढ़ाना होगा। क्योंकि यह सारे विटामिन हमारे इम्यून सिस्टम की मजबूती में सहायक होते हैं।

विटामिन ए, सी, डी, ई, B6, B12 की पूर्ति के लिए क्या खाएं ?

विटामिन ए

यह विटामिन शरीर को संक्रमण से बचाता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है। इसकी पूर्ति के लिए आप पालक, गाजर, शकरकंद, आम और पपीते का सेवन कर सकते है।

विटामिन सी

यह विटामिन शरीर के सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही साथ यह विटामिन एंटीऑक्सीडेंट है। इस विटामिन की पूर्ति के लिए आप आँवला, केला, कीवी, संतरा, अंगूर, अमरूद जैसे विटामिन सी से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन डी

इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना 30 मिनट धूप लें। इसके अलावे कई मशरूम भी है, जिनसे विटामिन डी की पूर्ती होती है, लेकिन उसके लिए भी आपको धूप में बैठना होगा। 

विटामिन ई

यह विटामिन कोशिकाओं को, मुक्त कणों से होने वाली हानि से बचाता है। इस विटामिन की पूर्ति के लिए आप तेल में - सूरजमुखी, कुसुम, जैतून, बादाम, मूंगफली आदि तेलों का सेवन कर सकते हैं। फलों में - आम, कीवी, एवोकाडो आदि। सब्जियों में - ब्रोकोली, कद्दू, लाल शिमला मिर्च, पालक, चकुंदर का साग, कोलार्ड साग आदि।

विटामिन B6 

यह विटामिन इम्यून सिस्टम में जैव रासायनिक प्रतिक्रियाओं का समर्थन के लिए महत्वपूर्ण होती। जिसकी पूर्ति के लिए आप फलों में अवोकेडो, केला, संतरा, आम, अनानस, तरबूज, पपीता, अंगूर आदि। सब्जियों में आलू, लाल शिमला मिर्च, हरा मटर, गाजर, पालक आदि।

विटामिन B12

दोस्तों यह विटामिन आम तौर पर मछली और अंडों में पाया जाता है लेकिन इसके कुछ शाकाहारी स्रोत भी है, जैसे की सेब, गाजर, केला आदि। इन सबसे डायरेक्ट B12 की कमी पूरी नहीं होती। लेकिन B12 विटामिन बनाने में सहायक होते हैं।

D.I.P डाइट प्लान, जिससे होंगी शरीर की सारी बीमारियां ठीक।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी पोषक तत्व।

जिंक

दोस्तों जिंक हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक पोषक तत्व है, जो सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है।और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। जिसकी कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। और त्वचा संबंधित रोग होते हैं। इसकी पूर्ति के लिए आप कद्दू के बीज और बादाम का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि दोनों में जिंक का भंडार है। इसके अलावे फलियों में - छोलें, दालें और अन्य फलियां।

आयरन

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप, हरे - भरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स जैसे - काली किशमिश और सूखी खुबानी। काजू, बादाम और पिस्ता भी आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है।

इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय।

दोस्तों इम्युनिटी बढ़ाने के कुछ घरेलू उपाय भी है, इसके सेवन से आप घर में ही बिना पैसे खर्च किए अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं। दोस्तों बताए गए यह नुस्खे 'सद्गुरु, बाबा रामदेव' जैसे आयुर्वेद के ज्ञाताओं के हैं। जिनके मुताबिक आँँवला और गर्म पानी ईम्युन सिस्टम बढ़ाने में मददगार साबित होता है। खाने का तरीका है- रोजाना तीन से चार आँँलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें थोड़ा नमक मिलाकर खाएं। और गर्म पानी पीते समय उसमें थोडा हल्दी मिलाकर पिएं, तो इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।

पूछे जाने वाले सवाल?

1. कितने दिनों में बढ़ जाएगी घटी हुई इम्यूनिटी ?
उत्तर -  अगर आप बताए गए डाइट प्लान को नियमित रूप से पालन करते हैं, तू दो से तीन महीना में आपको अपनी इम्यूनिटी में फर्क महसूस होगा।
2. क्या सिर्फ डाइट से ही बढ जाएगी, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ?
उत्तर - बिल्कुल नहीं डाइट प्लान के अलावा, रोजाना योग आसन अच्छी नींद भी आपके शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आवश्यक है।
3. इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए कैसी ? चीजों को न खाएं ?
उत्तर - दोस्तों अगर आप ईम्यून सिस्टम्स बढ़ाने के लिए बताए गए डाइट प्लान को फॉलो कर रहे हो। तो उस दौरान जितना हो सके पैकेज फूड, मसालेदार फूड और बाहर की वस्तुओं को अवॉइड करें। 

Disclaimer - दी गई जानकारी इंटरनेट रिसर्च के आधार पर है। अधिक जानकारी के लिए आप चिकित्सक से सलाह लें।

ली गई तस्वीरें Pixabay से ली गई है।

ईम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म