बरसात के मौसम में खाए जाने वाले 7 फल जो आपकी इम्यूनिटी को करेंगे मजबूत।

बरसात का मौसम जितना सुहावना होता है, उतनी ही सावधानी की जरूरत भी होती है। इस मौसम में सही फल खाना आपके शरीर को रोगों से बचाता है और ऊर्जा से भरपूर बनाता है। आइए जानते हैं ऐसे 7 फल जिनके बारे में शायद ही कभी किसी ने आपको बताया होगा।

बरसात के मौसम में कौन से फल खाने चाहिए?

1. जामुन 

जामुन भारत के मशहूर और स्वादिष्ट फलों में से एक है, जो बारिश के मौसम में फलता है। जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और इम्यूनिटी बढ़ता है। इसलिए बरसात के मौसम में जामुन का सेवन जरूर करें।

2. लीची

दोस्तों जामुन की तरह लीची भी, बारिश के मौसम में हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक फल है। क्योंकि इसमें विटामिन-सी पाया जाता है। जो हमें वायरल इंफेक्शन से बचाता है और हमारी एनर्जी बूस्ट करता है। 

3. नाशपाती 

दोस्तों बारिश के मौसम में नाशपाती हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रखता है और साथ ही हमारे दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए बारिश के मौसम में इसका सेवन करना चाहिए।

4. अमरूद

अमरूद में भी विटामिन सी पाया जाता है, जिससे हमारे शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है, पाचन शक्ति मजबूत होता है, और सर्दी-जुकाम से बचाव में सहायता करता है।

5. पपीता 

पपीता हमारे पेट का रक्षक का काम करता है, जिसमें पाचन एंजाइम की मात्रा भरपूर होती है, यह लीवर के लिए फायदेमंद होता है। और हमारे शरीर को संक्रमण से बचाने में भी सहायता प्रदान करता है।

6. बेर 

बेर शारीरिक ऊर्जा पूरक वाले फलों में से एक है, जिसमें आयरनफाइबर होता है। जिससे शरीर का थकान दूर होता है, साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होता है।

7. प्लम 

प्लम एक ऐसा फल है, जो हमारे शरीर के लीवर और त्वचा का मित्र माना जाता है।जिसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है, वायरल संक्रमण से रक्षा करता है और
त्वचा के निखार में भी सहायता करता है।

बरसाती फल खाने से  कैसी बीमारियां दूर होती है ?


• पाचनतंत्र - वर्षा ऋतु में कुछ ऐसे फल फलते हैं, जिससे हमारे शरीर की पाचन तंत्र की समस्या दूर होती है।
• ब्लड शुगर कंट्रोल - कुछ बरसाती फलों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने की क्षमता भी होती है।
• हृदय समस्या - बरसात में कुछ ऐसे फल भी फलते हैं, जिससे मनुष्य के हृदय में होने वाली समस्या दूर होती है। 
• मजबूत ईम्युनिटी - मनुष्य के शारीरिक इम्यूनिटी को मजबूत करने व बढ़ाने वाले फल भी बरसात में फलते हैं।
• संक्रमण से बचाव - सर्दी जुकाम खांसी जैसे वायरल फीवर और संक्रमण से बचाव करने वाले कई फल बरसात में भी फलते हैं।
• लीवर - प्रकृति की महिमा से लीवर को स्वस्थ करने वाले कई फल बरसात में भी पलते हैं।

 सावधानियां:

• बताए गए फलों को खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से धो लें, उसके बाद ही उनका सेवन करें।

• हमेशा ताजे और साफ फल ही खाएं। कटे-फटे और सड़े हुए फल न खाएं।

• सबसे जरूरी बात जो भी फल खाना हो उसे दिन की पहली पाली में ही खाएं। दोपहर 12:00 बजे से पहले।

निष्कर्ष:

बरसात में सही फल खाकर आप न सिर्फ बीमारियों से बच सकते हैं बल्कि अपने शरीर को अंदर से मजबूत भी बना सकते हैं। जामुन, लीची, अमरूद जैसे फल इस मौसम के सच्चे साथी हैं। तो इस मानसून, स्वाद और सेहत दोनों का मजा लीजिए।

ली गई तस्वीर Pixabay से ली गई है।



और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म