चुकंदर के फायदे: ब्लड प्रेशर, लीवर डिटॉक्स और पाचनतंत्र जैसे 9 रोगों में लाभदायक।


आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोग अक्सर दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं, जबकि हमारे किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं जो प्राकृतिक दवा की तरह काम करती हैं। चुकंदर (Beetroot) उन्हीं में से एक है। लाल रंग का यह सामान्य सा दिखने वाला फल-सब्जी कई गंभीर बीमारियों का समाधान हो सकता है, अगर इसे सही तरीके से और नियमित रूप से खाया जाए।

चुकंदर खााने के फायदे।

1. हीमोग्लोबिन बढ़ाने में रामबाण। (Anaemia Treatment)
चुकंदर का सबसे बड़ा फायदा इसके आयरन और फोलेट कंटेंट के कारण होता है। यह खून की कमी (एनीमिया) दूर करने में बेहद फायदेमंद है। रोजाना चुकंदर का जूस पीने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स (RBC) की संख्या बढ़ती है।

2. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।(Blood Pressure Control)
चुकंदर में पाए जाने वाले प्राकृतिक नाइट्रेट्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं (blood vessels) को रिलैक्स कर ब्लड प्रेशर को कम करता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए चकुंदर एक प्राकृतिक इलाज है।

3. लिवर को डिटॉक्स करता है। (Liver Detoxification)
चुकंदर बीटाइन (Betaine) नामक तत्व से भरपूर होता है, जो लिवर को साफ करने और उसके कार्य को बेहतर करने में सहायक है। यह फैटी लिवर डिजीज जैसी समस्याओं में फायदेमंद है।

4. पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। (Improves Digestion)
चुकंदर में घुलनशील फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है।

5. दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाता है। (Brain Booster)
शोधों में पाया गया है कि चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स मस्तिष्क में ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं, जिससे याददाश्त और एकाग्रता में सुधार होता है। बुजुर्गों के लिए यह अल्ज़ाइमर जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

6. स्किन ग्लो और एंटी-एजिंग। (Glowing Skin & Anti-Ageing)
चुकंदर के एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा से फ्री रेडिकल्स को हटाकर उसे चमकदार और जवान बनाए रखते हैं। यह मुंहासों और झाइयों को कम करता है।

7. इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। (Boosts Immunity)
विटामिन C और आयरन की मौजूदगी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) को मजबूत करती है, जिससे सर्दी-जुकाम और वायरल इन्फेक्शन जल्दी ठीक हो जाते हैं।

8. शरीर की सहनशक्ति बढ़ाता है। (Improves Stamina)
खिलाड़ियों और जिम करने वालों के लिए चुकंदर का जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह मांसपेशियों में ऑक्सीजन सप्लाई को बेहतर करता है और थकान कम करता है।

चुकंदर से दूर होने वाले रोग। 

• चुकंदर (खून की कमी) हीमोग्लोबिन को       बढ़ाता है।
• हाई ब्लड प्रेशर (BP) कम करता है।
• फैटी लीवर को डिटॉक्स करता है।
• पाचनतंत्र सही करता है।
• स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
• थकान और कमजोरी दूूर कर ऊर्जा स्तर      बढ़ाता है।
• दिमागी थकान/याददाश्त कमजोरी दिमाग को एक्टिव बनाता है।
• रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।


चुकंदर को खाने के तरीके।

• चुकंदर का जूस: सुबह खाली पेट पीना सबसे फ़ायदेमंद। 
• सैलेड में कच्चा: हल्का सा नींबू और काला नमक डालकर।
• उबालकर: सूप या हल्की सब्जी के रूप में
• स्मूदी: फलों के साथ मिलाकर हेल्दी स्मूदी बना सकते हैं।

चुकंदर में पाए जाने वाले पोषक तत्व।

चुकंदर एक अद्भुत फल है, जिसमें निम्नलिखित मुख्य पोषक तत्व पाए जाते हैं:

• आयरन (Iron)

• फोलेट (Folate)

• पोटेशियम (Potassium)

• विटामिन C

• फाइबर (Fiber)

• नाइट्रेट्स (Natural Nitrates)

• एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants)

किन लोगों को चुकंदर खाने में सावधानी बरतनी चाहिए?

• लो ब्लड प्रेशर वाले: चुकंदर BP और भी कम कर सकता है।

• किडनी स्टोन के मरीज: इसमें ऑक्सलेट्स होते हैं, जो पथरी बढ़ा सकते हैं।

• डायबिटीज मरीज: अधिक मात्रा में खाने पर शुगर लेवल बढ़ा सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion)
चुकंदर कोई साधारण सब्ज़ी नहीं बल्कि एक नेचुरल सुपरफूड है, जो कई गंभीर बीमारियों से आपकी रक्षा कर सकता है। यदि आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं, तो दवाओं की जरूरत कम हो सकती है। लेकिन किसी भी चीज़ की अति हानिकारक होती है, इसलिए संतुलित मात्रा में सेवन करें और यदि कोई पुरानी बीमारी है तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही उपयोग करें।

ली गई तस्वीर Pixabay से ली गई है।
और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म